अंजीर खाने के ये 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जायेगे || Health Benefit Of Anjeer You Should Know

अंजीर खाने के ये 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जायेगे || Health Benefit Of Anjeer You Should Know

अंजीर खाने के ये 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जायेगे || Health Benefit Of Anjeer You Should Know

अंजीर खाने के ये 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जायेगे || Health Benefit Of Anjeer You Should Know


 अंजीर सूखे फल के रूप में अधिक इस्तेमाल होता है अंजीर के गूदे के बीच में बहुत छोटे-छोटे बीच फंसे रहते हैं। ताजा अंजीर रसदार और स्वादिष्ट होता है। इसके जल्दी खराब होने की संभावना रहती है।  इसलिए प्रायः सूखे फल के रूप में इसका अधिक प्रयोग होता है। सूखा अंजीर काफी समय तक व्यवहार योग्य बना रहता है। 
अंजीर के चमत्कारी फायदे

1) अंजीर  मे कार्बोहाइड्रेट की मात्रा के साथ-साथ कैल्शियम फास्फोरस आदि खनिजों के साथ विटामिन ए और विटामिन सी काफी मात्रा में रहती है। 

2) अंजीर में बहुत से औषधीय गुण हैं। लंबी बीमारी के कारण जो व्यक्ति अधिक दुर्बल हो जाते हैं। उन्हें सूखे अंजीर का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। इसके प्रयोग से शारीरिक दुर्बलता नष्ट हो जाती है। शरीर में नए रस का संचार होता है।

3) कब्ज :- जिन लोगों को अधिक पुराना कब्ज रहता है, उन्हें अंजीर का प्रयोग करने से कब्ज सदा के लिए समाप्त हो जाता है। कब्ज वाले व्यक्तियों को रात्रि के समय कांच अथवा चीनी मिट्टी के बर्तन में दो-तीन अंजीर भली प्रकार धो कर भीगो देनी चाहिए। 
 प्रातकाल उठकर साबुन  से हाथ धोकर भिगोए हुए अंजीरो को अच्छी तरह मसल कर चबा चबाकर खाएं,  तत्पश्चात पानी पी लें। कब्ज से काफी राहत मिलेगी। 
अंजीर के बीजों से आंतों की क्रियाशीलता बढ़ती है। और पेट साफ होने लगता है। इस प्रकार कुछ दिन सेवन करने से सदा रहने वाला कब्ज दूर होता है। पेट को आराम मिलता है। उसकी जलन और गैस समाप्त हो जाती है। 
4) फेफड़ों से संबंधित रोग:- चार या पांच अंजीर धोकर भली प्रकार उबालें। उबले हुए पानी को छानकर  प्रातः सायं पीने से फेफड़े के रोग में आराम आता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से व्यक्ति बार बार जुकाम होने से बचा रहता है। 

5) दमा अथवा फेफड़ों के रोग:- फेफड़ों के रोगियों के लिए अंजीर अमृत का काम करता है। फेफड़ों के रोग प्रायः बलगम आज के कारण होते हैं। दमे का प्रमुख कारण भी श्वास नली का साफ ना होना है।  बलगम वाले समय में अंजीर खाने से लाभ होता है। रोगी यदि अंजीर का प्रयोग करता रहे तो बलगम सरलता से बाहर आ जाता है। और दमे का रोगी आराम अनुभव करता है। 

अंजीर का प्रयोग करने से पूर्व उसे अच्छी तरह धो लेना चाहिए। सूखे अंजीर का छिलका काफी कठोर होता है।  धोकर खाने से वह जल्दी हजम हो जाता है। जिस पानी में अंजीर भिगोया जाए, उसे फेंकना नहीं चाहिए ।अंजीर चबाकर खाने के बाद वह पानी पी लेना चाहिए।अंजीर को बदाम और खजूर आदि के साथ उपयोग करना चाहिए। इसमें शारीरिक शक्ति बढ़ती है। और शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता पैदा होती है।


अंजीर खाने के ये 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जायेगे || Health Benefit Of Anjeer You Should Know

Post a Comment

0 Comments