खुबानी खाने के चमत्कारी फायदे | Miraculous Benefits of Eating Apricots

खुबानी खाने के चमत्कारी फायदे | Miraculous Benefits of Eating Apricots

 

खुबानी खाने के चमत्कारी फायदे :-  खुबानी भी एक महत्वपूर्ण फल है। यह संसार भर में शक्ति दायक और पोषक होने के कारण काफी प्रसिद्ध है।  खुबानी में मोटी गुठली होती है। गुठली से गिरी निकलती है। पक्की हुई खुबानी में एक विशेष प्रकार की सुगंध आती है। पीले और लाल रंग की खुबानी प्रत्येक फल प्रेमी का मन मोह लेती है।

 

अब तक ऐसा माना जाता था कि खुबानी केवल पहाड़ी प्रदेशों में ही पैदा होती है। जहां के लोग आयु की अधिकता और स्वास्थ्य के कारण आदर्श माने जाते रहे हैं चार या पॉंच हजार साल से चीन आदि देशों में खुमानी उत्पन्न होती रही है। अब भारत में अनेक स्थानों पर भी खुबानी की पैदावार काफी मात्रा में होती है। आम और नारियल के समान खुबानी को भी देवताओं का प्रिय फल माना जाता है।

 

खुबानी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा के साथ विटामिन सी भी काफी मात्रा में रहती है। इसके अतिरिक्त कैल्शियम फास्फोरस भी विशिष्ट मात्रा में रहते हैं।

 

खुबानी को भी आलूबुखारे और अंजीर का तथा मुनक्का के समान सूखे फल के रूप में प्रयोग में लाते हैं।

 

जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है। अंजीर और आलू बुखारे की तरह खुबानी भी सूखे फलों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। अंजीर और आलू बुखारे के साथ-साथ एक या दो सूखी खुबानी या रात को भिगो कर पात:काल उन्हें चबाकर खाने से और पानी पीने से बड़ी सरलता पूर्वक मल शुद्धि होती है। एक विशेष प्रकार की ताजगी शरीर में उत्पन्न होती है। इसलिए इस प्रकार के फलों का निरंतर उपयोग मनुष्य के लिए अमृत का काम देता है। मनुष्य जैसे जैसे प्रकृति से दूर होता जाता है। और आप प्रकृति आप प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग करने लगता है। उसके कारण उसे अनेक कष्ट उठाने पड़ते हैं। यदि मनुष्य निरंतर इन फलों का उपयोग करता रहे तो वह रोगों से मुक्त होकर दीर्घायु प्राप्त कर सकता है। और कम से कम 100 वर्ष की आयु तक तो जीवित रह सकता है।

 

खुबानी दीर्घायु प्रदान करने वाला फल है। ताजा पके हुए अथवा सूखे मेवे के रूप में चाहे जैसे प्रयोग करें। हानि की कभी संभावना नहीं हो सकती।

 

खुबानी के बीज की गिरी और और फूलों का अनेक औषधियों के रूप में प्रयोग किया जाता है। जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है। कि जिन पर्वतीय प्रदेशों में खुमानी पैदा होती है वहां के लोग दीर्घायु प्राप्त करते हैं इसलिए इसकी गिरी से निकलने वाले तेल का दीर्घायु की प्राप्ति के लिए प्रयोग किया जाता है।

 

अगर अपच हो जाये तो खुबानी के फायदे होते है

 

खुबानी के प्रयोग से शरीर में एक विशेष चार तत्व पैदा होता है। जिससे पेट की पाचन क्रिया की शुद्धि होती है।  पेट की पाचन क्रिया ठीक होने से पुराने कब्ज में भी लाभ होता है। खुबानी का गूदा आंतो को नरम बनाने में सहयोग देता है। इसलिए उनमें फंसा हुआ, पुराना मल धीरे धीरे स्वयं बाहर निकल आता है। खुबानी में विद्यमान विशेष प्रकार का रेशा पाचन क्रिया को सुधारने में सहायक होता है।




 ज्वर में खुबानी क्यों खाये

 

ज्वर आदि से ग्रस्त रोगियों के लिए खुबानी का उपयोग विशेष लाभदायक है। खुबानी का रस शहद अथवा ग्लूकोस के साथ ज्वर से पीड़ित रोगियों को देने से उन पर एक खुशामद प्रभाव छोड़ता है। प्यास और जलन शांत होती है। तथा शरीर में से मल और  विषयुक्त पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, तथा विटामिन बी, कांपलेक्स और अनेक प्रकार के खनिज होने के कारण हृदय के रोगियों को भी इससे लाभ होता है। इसके प्रयोग से पेट और जिगर के विशेष पाचक रस बढ़ते हैं। और स्नायु तंत्र को दृढ़ता प्राप्त होती है।

 

खुबानी के अन्य उपयोग

 

 

शरीर और पुष्टि के बिना सुंदरता के बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। इन सभी गुणों से उत्पन्न संपन्न बनाता है। यह फल। कैसे? आइए इसकी बानगी भी देखें।




सौंदर्य प्रसाधन

 

  1. खुबानी के अनेक भाग्य सौंदर्य प्रसाधन के रूप में प्रयोग में लाए जाते हैं। देश और विदेश में प्राकृतिक वस्तुओं से बनाए जाने वाले सौंदर्य प्रसाधन तत्व में खूबानी का विशेष स्थान है।
  2. चेहरे की झांइयां, कील मुंहासे दूर करने और रंग रूप निखारने के लिए खूबानी के गूदे को मास्क के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  3. धूप और धूल के प्रभाव को दूर करने के लिए खुबानी के पत्तों का रस त्वचा पर लगाने से विशेष लाभ होता है। खुबानी के फलों और उसकी गिरी का तेल भी अनेक रोगों में औषध के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  4. खुबानी एक ऐसा फल है। जिसका अनेक रूपों में खाने में प्रयोग किया जाता है। इससे मुरब्बा और जेली आदि अनेक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। जिन्हें बच्चे बूढ़े और जवान सभी रुचि पूर्वक खाते हैं।

 

Read Similar Post

 

  1. अनानास के 20 औषधीय गुण – Pineapple Benefits in Hindi
  2. The Amazing Health Benefits of Peanuts You Need to Know मूंगफली से आपको 12 फायदे मिल सकते हैं
  3. खरबूजे के फायदे || Health Benefits of Melon
  4. सेब खाने के गजब के फायदे | Amazing Benefits of Apple | Eat Apple Daily
  5. नारियल तेल का प्रयोग वजन घटाने के लिए फायदे :- Benefits of Coconut Oil For Weight Lose

 

I Hope आपको सभी आर्टिकल  पसंद आएंगे । यह आर्टिकल आपके लिए कितने Helpful है Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘motivateme1506@gmail.com’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद




Post a Comment

0 Comments