रूपक अलंकार की परिभाषा और उदहारण

रूपक अलंकार की परिभाषा और उदहारण

 

जहा गुण की अत्यंत समानता के कारण उपमेय में ही उपमान का अभेद आरोप कर दिया गया हो, वहाँ रूपक अलंकार होता है।

 

रूपक अलंकार की परिभाषा और उदाहरण :

 

  • उदित उदयगिरि-मंच पर, रघुवर बाल-पतंग।
    विकसे संत-सरोज सब, हरषे लोचन-भूंग।॥।

 

प्रस्तुत दोहे में उदयगिरि पर ‘मंच‘ का, रघुवर पर ‘बाल-पतंग’ (सूर्य) का, संतों पर ‘सरोज‘ का एवं लोचनों भृंगों’ ( भौरों) का अभेद आरोप होने से रूपक अलंकार है।




  •  विषय-वारि मन-मीन भिन्न नहिं होत कबहुँ पल एक।

इस काव्य-पंक्ति में विषय पर ‘वारि’ का और मन पर ‘मीन’ (मछली) का अभेद आरोप होने से रूपक का सौंदर्य है।

 

  • ‘मन-सागर, मनसा लहरि, बूड़े-बहे अनेक।’

प्रस्तुत पंक्ति में मन पर सागर का और मनसा (इच्छा) पर लहर का आरोप होने से रूपक अलंकार है।




  • सिर झुका तूने नियति की मान ली यह बात।
    स्वयं ही मुझ्झा गया तेरा हृदय-जलजात ॥

उपर्युक्त पंक्तियों में हृदय-जलजात में ‘हृदय’ उपमेय पर जलजात ( कमल) उपमान का अभेद आरोप किया गया है।

 

  • शशि-मुख पर घूँघट डाले अंचल में दीप छिपाए।

यहाँ मुख उपमेय में शशि उपमान का आरोप होने से रूपक अलंकार का चमत्कार है।

 

  • ‘अपलक नभ नील नयन विशाल’

यहाँ खुले आकाश पर अपलक विशाल नयन का आरोप किया गया है।




रूपक अलंकार के अन्य उदाहरण :

 

  1. मैया मैं तो चंद्र-खिलौना लैहों। (यहाँ ‘चंद्रमा’ (उपमेय) में ‘खिलौना‘ ( उपमान) का आरोप है)
  2. चरण-कमल बंदौ हरिराई। (यहाँ ‘हरि के चरणों’ (उपमेय) में ‘कमल’उपमान का आरोप है)
  3. सब प्राणियों के मत्तमनोमयूर अहा नचा रहा।
  4. पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।
  5. रामनाम मनि-दीप धरु, जीह-देहरी द्वार ।
  6. एक राम घनस्याम हित, चातक तुलसीदास।




Read More

 

  1. अनुप्रास अलंकार की परिभाषा | अनुप्रास अलंकार क्या है
  2. उपमा अलंकार की परिभाषा और उदहारण 
  3. Biography of Dr. Dhondu Karve in Hindi – भारत रत्न डॉ. धोन्धू केशव कर्वे का जीवन परिचय
  4. Indefinite Pronoun and Relative Pronoun with Examples
  5. LKG- UKG- KG – Nursury Rhymes in Hindi | Nursary Rhymes for Kids
  6. List of Fruits Name in Hindi | All Fruits Name in Hindi and English | फलों के नाम | List of Fruits
  7. प्रत्यय की परिभाषा और उदहारण
  8. यमक अलंकार की परिभाषा और उदहारण
  9. उपसर्ग की परिभाषा और इसके प्रकार बताये
  10. द्वंद समास की परिभाषा और उदहारण
  11. List of Anekarthi Shabd in Hindi – अनेकार्थी शब्द की लिस्ट | Hindi Vyakaran
  12. बैंक खाते के मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए पत्र || Bank Application
  13. A Letter to the SHO about Your Missing Brother
  14. Write a letter to The Police Commissioner Complaint Against the Negligence of Police
  15. A Letter to the SHO about Your Missing Brother
  16. Possessive Adjectives in Hindi | What is Possessive Adjectives | Possessive  Adjectives Examples
  17. Write a Letter to The Postmaster Complaining Against the Postman of Your Area
  18. पढाई के लिए बैंक से ऋण प्राप्ति के लिए आवेदन पत्र || letter for study loan




Post a Comment

0 Comments