उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा और उदहारण

उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा और उदहारण

 

जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना अरथवा कल्पना कर ली गई हो, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। इसके बोधक शब्द हैं :

 

मनो, मानो, मनु, मनहु, जानो, जनु, जनहु, ज्यों आदि।

 

उत्प्रेक्षा अलंकार के उदाहरण :

 

मानो माई घनघन अंतर दामिनि ।

घन दामिनि दामिनि घन अंतर, सोभित हरि-ब्रज भामिनि ॥

 

-उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों में रासलीला का सुंदर दृश्य दिखाया गया है। रास के समय हर गोपी को लगता था कि कृष्ण उसके पास नृत्य कर रहे हैं। गोरी गोपियाँ और श्यामवर्ण कृष्ण मंडलाकार नाचते हुए ऐसे लगते हैं मानो बादल और बिजली, बिजली और बादल साथ-साथ शोभायमान हो रहे हों। यहाँ गोपिकाओं में बिजली की और कृष्ण में बादल की संभावना की गई है। अत: उत्प्रेक्षा अलंकार है।




चमचमात चंचल नयन, बिच घूँघट पट झीन।

मनहु सुरसरिता विमल, जल उछरत जुग मीन ॥

 

-यहाँ झीने घूँघट में सुरसरिता के निर्मल जल की और चंचल नयनों में दो उछलती हुई मछलियों की अपूर्व संभावना की गई है। उत्प्रेक्षा का यह सुंदर उदाहरण है।




सोहत ओहे पीत पट, स्याम सलोने गात।

मनहूँ नीलमनि सैल पर, आतप पर्यौ प्रभात ॥

 

-उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों में श्रीकृष्ण के सुंदर श्याम शरीर में नीलमणि पर्वत की और उनके शरीर पर शोभायमान पीतांबर में प्रभात की धूप की मनोरम संभावना अथवा कल्पना की गई है।

 

उस काल मारे क्रोध के तनु कॉपने उसका लगा।

मानो हवा के जोर से सोता हुआ सागर जगा॥

 

-उपर्युक्त पंक्तियों में अर्जुन के क्रोध से काँपते शरीर में सागर के तृफ़ान की संभावना की गई है।

 

कहती हुई यों उत्तरा के, नेत्र जल से भर गए।

हिम के कणों से पूर्ण मानो, हो गए पंकज नए॥




-इन पंक्तियों में उत्तरा के अश्रुपूर्ण नेत्रों (उपमेय) में ओस जल-कण युक्त पंकज (उपमान) की संभावना की गई है ‘मानो’ वाचक शब्द प्रयुक्त हुआ है।

 

उत्प्रेक्षा अलंकार के अन्य उदाहरण :

 

  1. मुख बाल रवि सम लाल होकर, ज्वाल-सा बॉधित हुआ।
  2. मनु दृग फारि अनेक जमुन निरखत ब्रज सोभा।
  3. ले चला मैं तुझे कनक, ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण-झनक।
  4. जरा-से लाल केसर से कि जैसे धुल गई हो।
  5. पाहुन ज्यों आए हों गाँव में शहर के, मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।




Read More

 

  1. अनुप्रास अलंकार की परिभाषा | अनुप्रास अलंकार क्या है
  2. उपमा अलंकार की परिभाषा और उदहारण 
  3. Biography of Dr. Dhondu Karve in Hindi – भारत रत्न डॉ. धोन्धू केशव कर्वे का जीवन परिचय
  4. Indefinite Pronoun and Relative Pronoun with Examples
  5. LKG- UKG- KG – Nursury Rhymes in Hindi | Nursary Rhymes for Kids
  6. List of Fruits Name in Hindi | All Fruits Name in Hindi and English | फलों के नाम | List of Fruits
  7. प्रत्यय की परिभाषा और उदहारण
  8. यमक अलंकार की परिभाषा और उदहारण
  9. उपसर्ग की परिभाषा और इसके प्रकार बताये
  10. द्वंद समास की परिभाषा और उदहारण
  11. List of Anekarthi Shabd in Hindi – अनेकार्थी शब्द की लिस्ट | Hindi Vyakaran
  12. बैंक खाते के मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए पत्र || Bank Application
  13. A Letter to the SHO about Your Missing Brother
  14. Write a letter to The Police Commissioner Complaint Against the Negligence of Police
  15. A Letter to the SHO about Your Missing Brother
  16. Possessive Adjectives in Hindi | What is Possessive Adjectives | Possessive  Adjectives Examples




Post a Comment

0 Comments