Bill Gates Biography in Hindi | बिल गेट्स की जीवनी

नमस्कार  दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे -बिल गेट्स  जीवन परिचय, बिल गेट्स की जीवनी के बारे में हलाकि, इस पोस्ट में Who is Bill Gates, Bill Gates Biography in Hindi, Microsoft की स्थापना  हुई, बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट जैसी मल्टीनेशनल कंपनी कैसे बनायीं के बारे में भी बताया है।

माइक्रोसॉफ्ट सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर कारपोरेशन :




बिल गेट्स की जीवनी के बारे में जानने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बारे में जानना जरुरी है जो एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कारपोरेशन है। आमदनी के लिहाज से यह विश्व का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर कारपोरेशन है। यह कंप्यूटरिंग संबंधी बहुत से प्रोडक्ट्स व सेवाएं विकसित करता, बनाता और बेचता है। हलाकि, यह अमेरिका का 37 वां सबसे बड़ा कारपोरेशन है। और इसका मुख्यालय रेडमण्ड वाशिंगटन में है। माइक्रोसॉफ्ट में 92,000 कर्मचारी काम करते हैं। 2011 में इसकी आमदनी 69.94 अरब डॉलर रही। और लाभ 23.15 अरब डॉलर स्टीव बामर इसके सीईओ हैं, और बिल गेट्स चेयरमैन

माइक्रोसॉफ्ट संसार का तीसरा सबसे मूल्यवान  ब्रांड :

पीसी ऑपरेटिंग सिस्टम और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की बाजार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। 90% पर्सनल कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम चल रहा है। इसने बिंग नामक इंटरनेट सर्च इंजन भी बनाया है।
जबकि, यह एक्सबॉक्स के साथ यह वीडियो गेम उद्योग में भी उतर चुका है। और एमएसएन के माध्यम से यह डिजिटल सर्विसेज मार्केट में भी है। और विंडोज फोन के माध्यम से यह मोबाइल फोन में भी है। हलाकि,  माइक्रोसॉफ्ट इंटर ब्रांड के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट संसार का तीसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड है। और इसके ब्रांड का मूल्य 59.087 अरब डालर है।

बिल गेट्स का जीवन परिचय जो संसार के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने : बिल गेट्स Bill Gates Biography in hindi

बिल गेट्स (Bill Gates Biography in Hindi) और माइक्रोसॉफ्ट की सफलता के मंत्र क्या है ?  माइक्रोसॉफ्ट ने ऐसा कौन सा अनूठा काम किया, जिसकी बदौलत आज माइक्रोसॉफ्ट संसार की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है ?  केवल 20 वर्ष की उम्र में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना करने वाले बिल गेट्स इन फार्मूला पर चलें। जिनकी बदौलत आज वे संसार के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। और उनके पास $118 की संपत्ति है।

बिल गेट्स के बचपन के सबक :

बिल गेट्स ने 8 साल की उम्र में ही परिवार का एनसाइक्लोपीडिया पूरा पढ़ लिया। शायद इसी वजह से उनकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने बाद में संसार का पहला cd-rom एनसाइक्लोपीडिया एनकार्टा बनाया।  जब बिल गेट्स आठवीं ग्रेड में थे, तो उनके स्कूल में कंप्यूटर आया और गेट्स ने प्रोग्रामिंग सीख ली। उस वक्त ज्यादा लोगों को कंप्यूटर चलाना नहीं आता था। क्योंकि लंबे-लंबे कमांड्स देने पड़ते थे। बिल गेट्स की रुचि देखकर स्कूल वालों ने उन्हें गणित की क्लास से छूट दी। ताकि वह कंप्यूटर पर प्रोग्रामिंग कर सकें।




यही से उनका कंप्यूटर प्रेम शुरू हुआ। उन्होंने मशीन पर पहला कंप्यूटर प्रोग्राम लिखा। जिससे लोग कंप्यूटर पर खेल सके।  बिल गेट्स के पास खुद तो खेलने का समय नहीं थ. लेकिन, अपने मित्रों के लिए उन्होंने यह गेम तैयार किया था। यह उनका पहला प्रोग्राम था। जो सॉफ्टवेयर की श्रेणी में आता था ।
अब 16 वर्ष की उम्र तक बिल गेट्स प्रोग्रामिंग में माहिर हो गए। 1971 में एक कंपनी ने बिल गेट्स और उनके साथियों को पैरोल प्रोग्राम तैयार करने के बदले पैसे दिए।  यहीं से बिल गेट्स को समझ आ गया कि प्रोग्रामिंग करके पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

गेट्स नायाब विचार:

बिल गेट्स ने जब कंप्यूटर जगत का सर्वेक्षण किया, तो उन्होंने पाया कि एप्पल हार्डवेयर किंग  था। और लगभग सभी कंपनियां हार्डवेयर पर यानी कंप्यूटर बनाने पर जोर दे रही थी। बिल गेट्स ने सॉफ्टवेयर किंग बनने का निर्णय लिया। क्योंकि एक तो सॉफ्टवेयर बनाने में उनकी महारत है। और दूसरे, किसी भी कंप्यूटर को चलाने के लिए सॉफ्टवेयर तथा ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होती है।  बस इसी विचार के दम पर उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना कर दी।

बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना:

अंत में, 4 अप्रैल 1975 को बिल गेट्स और पॉल एलेन ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की। हलाकि, इसकी स्थापना के पीछे उद्देश्य था।  अल्टेयर 8800 के लिए बेसिक इंटरप्रेटर्स विकसित करना और बेचना अल्टेयर बेसिक माइक्रोसॉफ्ट का पहला प्रोडक्ट था, जिसे इसने एमआईटीएस  को बेच दिया। बेसिक किसी पर्सनल कंप्यूटर के लिए बनाया गया पहला कंप्यूटर लैंग्वेज प्रोग्राम था।
कुछ वर्षों बाद एम एस डॉस आया। जिसने माइक्रोसॉफ्ट को घर घर पहुंचा दिया और फिर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम आया, जिसने इसे पहले नंबर पर पहुंचा दिया।

 बिल गेट्स और उनकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का शुरुआती संघर्ष :

माइक्रोसॉफ्ट के शुरुआती दिन अनिश्चितता से भरे थे। बिल गेट्स और एलन एमआईपीएस कंप्यूटर के लिए प्रोग्रामिंग करते थे। जो कुछ साल बाद दिवालिया हो गया। उस वक्त हार्डवेयर का बोलबाला था, और बाकी कंपनियां हार्डवेयर बनाने में जुट गई थी।




बिल गेट्स को शुरुआती में लोगों को यकीन दिलाने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। जिस तरह से हार्डवेअर यानी कंप्यूटर खरीदते हैं, उसी तरह वे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स भी खरीदें। पायरेंसी माइक्रोसॉफ्ट के लिए शुरुआत से ही बहुत बड़ा सिरदर्द थी।  इसके अलावा ग्राहकों का टोटा भी था। माइक्रोसॉफ्ट के प्रोग्राम खरीदेगा कौन ?
जाहिर है, उन्होंने सामान्य जनता को नहीं बल्कि कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों को अपने सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बेचने पर ध्यान केंद्रित किया । पहले वर्ष कंपनी को कुल $16,000 की आमदनी हुई, तब इसमें केवल 3 लोग काम करते थे, जिनमें से दो संस्थापक थे। 1977 तक बिल गेट्स और पॉल एलन दोनों ही जनरल पार्टनर थे। 1977 में जाकर बिल गेट्स प्रेसिडेंट बने, और पॉल एलन वाइस प्रेसिडेंट जब माइक्रोसॉफ्ट में  1977 में $21,000 में एप्पल टू के लिए सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बेचा। तब कहीं जाकर इसकी धाक जमी।

गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट महत्वपूर्ण मोड़:

माइक्रोसॉफ्ट के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब बिल गेट्स ने रॉयल्टी पर आईबीएम को ऑपरेटिंग सिस्टम देने का सौदा किया। उस वक्त आईबीएम कंपनी अपने नए कंप्यूटर पहली बार बाजार में उतरने वाली थी। जल्दी के कारण यह ऑपरेटिंग सिस्टम खुद बनाने के बजाय बना बनाया ऑपरेटिंग सिस्टम खरीदना चाहती थी।
गेट्स ने कूटनीति चतुराई से आईबीएम को रॉयल्टी देने के लिए राजी कर लिया, और अपनी किस्मत का रुख पलट दिया। आईबीएम का कंप्यूटर 12 अगस्त 1981 को बाजार में आया।  1,265 डॉलर की कीमत वाले इस कंप्यूटर को पहले साल 2 लोगों 200000 लोगों ने खरीदा। हर मशीन में एमएस डॉस ऑपरेटिंग सिस्टम था। जिसके, बदले में आईबीएम ने माइक्रोसॉफ्ट को $200000 की रॉयल्टी दी।




इसके बाद तो बाकी कंप्यूटर कंपनियां भी बिल गेट्स से एमएस डॉस मांगने लगी। 1986 में माइक्रोसॉफ्ट का आईपीओ स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ। जिससे माइक्रोसॉफ्ट के तीन कर्मचारी अरबपति बन गए। और 12000 मिलियनेअर बन गए।

Bill Gates Biography in Hindi Video

 

Read more Similar Post

 

  1. मर्सिडीज बेंज- की सफलता का क्या राज है | Success Story of Mercedes Benz
  2. जीवन में उन्नति के लिए किन किन चीजों की जरुरत है | 3 Things You Need to be Successful
  3. जमशेदजी टाटा का जीवन परिचय | Biography of Jamshetji Tata in Hindi
  4. सुखी जीवन जीने के लिए सफलता के मंत्र | Success Mantra for Life
  5. Amazon.com के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस की सफलता के मंत्र क्या है || Amazon CEO Jeff Bezos reveals 5 Secrets for Success
  6. मन को वश में कैसे करें स्वेट मार्टिन के विचार | How to Control Your Mind by Sweet Martin




Post a Comment

0 Comments