डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते समय निम्न बातों का ध्यान रखें - While Going to the Doctor for Treatment, Keep the following Points in Mind

डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते समय निम्न बातों का ध्यान रखें – While Going to the Doctor for Treatment, Keep the following Points in Mind

 

*  डॉक्टर  नहाकर साफ कपड़े पहन कर जाएं , अगर किसी बीमारी से में नहाना संभव ना हो तो गीले तौलिए से चेहरा, हाथ, मुंह, पोंछ कर जाएं।

Doctor के पास जाने से पहले अपना मुंह  अच्छी तरह साफ कर ले।  ताकि अपना रोग बताते समय जीभ, गला या दांत देखते समय मुंह से दुर्गंध ना आए।

*   पान  मसाला, सुपारी  तंबाकू आदि खाकर ना जाएं, इससे जीभ का स्वाभाविक रंग बदल जाएगा।  जिससे डॉक्टर को रोग की सही पहचान करने में दिक्कत आएगी।

*   दूध, चाय, कॉफी जैसे गर्म पेय पीकर ना जाएं, इससे शरीर का ताप बढ़ जाने के  कारण डॉक्टर आपके शरीर का सही ताप ना जान सकेगा।

*   रोग शुरू होते ही डॉक्टर की सलाह लें रोग ज्यादा बढ़ जाने पर समस्या बन जाता है।  इससे इलाज में तथा निरोग होने में लंबा समय लग सकता है।




*   डॉक्टर के पास भीड़ हो तो शांति से अपनी बारी का इंतजार करें उन्हें को भी सही निदान के लिए शांति की जरूरत रहती है।

 * अगर डॉक्टर स्टेथस्कोप में से जांच कर रहा हो तो उस समय उससे बात ना करें।

Doctor अगर खून, थूक  पेशाब की जांच के लिए कहे तो उसे जरूर करवाएं।  इससे क्या होता है -सोच कर पैसे बचाने तथा आलस्य में जांच को अनदेखा ना करें।

*   इसी तरह अगर Doctor एक्स-रे को कहे, तो उसे जरूर करवाएं क्योंकि कई बीमारियों में यह जरूरी होता है।

*   संकोच या शर्म न करें , डॉक्टर से कोई भी बात ना छुपाए।  अपनी तकलीफ अपने रोग के बारे में डॉक्टर को विस्तार से बताएं, कोई भी डॉक्टर किसी का भी वेद  कहीं भी प्रकट नहीं करता, अत: डॉक्टर को हर बात बेझिझक बताएं।

*   रोग को छिपाने से भयंकर परिणाम हो सकते हैं।  पूरी बात जाने बिना डॉक्टर इलाज भी पूरी नहीं कर पाएगा।

Doctor की सलाह को ध्यान से सुने तथा उस पर अमल करें, ना कि Doctor को ही सलाह देने लग जाए, कई बार लोग डॉक्टर को बताते हैं, फलां दवा, फलां टॉनिक  दे दो | मुझे ग्लूकोज चढ़ा दो, आदि आदि दवा। ध्यान रखें कि डॉक्टर ज्यादा जानता है, वह अपने आप जरूरत के मुताबिक लिख देगा।

Doctor जिस चीज से परहेज को कहे उसका पालन करें, अन्यथा आप दवा लेते रहेंगे फायदा कुछ भी नहीं होगा।

*   अपनी बीमारी के पुराने परचे, एक्स-रे रिपोर्ट, खून पेशाब आदि की जांच के कागज आदि संभाल कर रखें, तथा डॉक्टर बदलते समय या बीमारी के वापस प्रकट हो जाने पर सबका अलग डॉक्टर को दिखाएं।  इससे उन्हें को इलाज करने में आसानी रहेगी।  तथा आपको भी कई चीजों से दोबारा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

*   एक बार में एक ही तरह का इलाज ले।  एक साथ कई तरह के इलाज से जैसे –  डॉक्टरी ,होम्योपैथी आयुर्वेद आदि शुरु ना करें।  इससे लाभ नहीं होगा।

 * अगर किसी दवा से लाभ ना हो रहा हो तो उसे तुरंत ना बदले , कुछ दिन दवा लेकर देखें | क्योंकि बीमारी के इलाज में समय तो लगता ही है, डॉक्टर कोई जादूगर नहीं है, कि बीमारी एक दिन में ही ठीक हो जाए।

*   वो जितने दिन दवाखाने को कहे उतने दिन पूरी दवा ले।

*   उनसे पूछे बिना सुने सुनाए नुस्खे ना आजमाने लग जाए।




Read More

 

  1. Hypothermia Treatment, Protection and Symptoms – हाइपोथर्मिया क्या है
  2. Food Poisoning क्या है- कैसे होता है, और इसके उपाय क्या है
  3. Cholera Disease – Symptoms, Vaccine, Treatment |  हैजा क्या है और इसको रोकने के उपाय
  4. What is Asthma- Reason, Symptoms and Treatment in Hindi
  5. How to Lose weight

Post a Comment

0 Comments